Basic grammar
English केवल एक subject नहीं है जिसे हम 50 नंबर में बाट दे अपितु यह एक भाषा है, यह एक language है जिसका प्रयोग हम संचार के लिए करते है, message के आदान प्रदान के लिए करते है और जब हम language की तरह प्रयोग करते है तो इसमें sound की आवश्यकता होती है और जब हम sound की बात करते है हमे अक्षरों अर्थात letters की की आवश्कता होती है|
अक्षर(letter):- जो किसी खास प्रकार के आवाज उत्पन्न करे अक्षर कहलाते है | अंग्रेजी भाषा में कुल मिलाकर 26 letters(वर्ण)है|
जैसे:- a,b,c,d,e,f,g,h,i.j,k,l,m,n,o,p,q,r,s,t,u,v,w,x,y,z.
Alphabet (वर्णमाला): - सभी 26 अक्षर के समूह को alphabet (वर्णमाला) कहा जाता है |
हमें याद रखना alphabet एक होता है लेकिन उसके अन्दर 26 letters होते है कभी भी 26 alphabet नही बोलेंगे जैसे की cricket team में 11 खिलाड़ी होते है| खिलाड़ी 11 है team एक है, team ग्यारह है ऐसा नही कहा जाता है |
इन 26 letters को दो भागो में बाटा गया है |
1.स्वर (vowel a,e,i,o,u)
2.व्यजन (consonant b,c,d,…….)
जिन अक्षरों को मुह खोल के बोला जाता है वे स्वर कहलाते है और बाकी व्यजन कहलाते है |
Word (शब्द): - कुछ अक्षरों से मिला कर बनाये गए एक नए शब्द को हम word कहते है | जैसे CAT = बिल्ली
उपरोक्त शब्द में c,a,t, तीन अक्षरों से मिला कर हम एक meaningful शब्द बनाये जो word कहलाता है | दोस्तों इसका कोई ना कोई अर्थ निकलना चाहिए अगर इनमे अक्षरों को आगे पीछे कर दिया जाए
जैसे CTA अब इस शब्द का कोई अर्थ नही होता है इसलिए word नही कहलायेंगे |
Sentence (वाक्य): - बहुत सारे शब्दों को जोड़ कर एक meaningful वाक्य बनाया जाये तो वह sentence कहलाता है |
जैसे: Ram is going to school. यह एक sentence का उदहारण है जिसमे कई शब्द निहित है और इसका एक अर्थ भी निकल रहा है लेकिन इनको आगे पीछे कर दिया जाए जैसे is Ram school to going. अब उपरोक्त वाक्य का कोई अर्थ नही निकल रहा है इसलिए इससे हम sentence नहीं कहेंगे |
कोई भी जो हम कथन कहते है या speech कहते है उसके कई parts होते है जिसे हम parts of speech कहते है|
जैसे:- He lives in a very large building.
उपरोक्त speech अर्थात कथन को देखा जाए तो इसके कई parts है | चलिए इन सारे parts को समझते है
he – pronoun
lives – verb
in – preposition
a – article
very – adverb
large – adjective
building – noun
तो उपरोक्त वाक्य में आपको कई parts मिले अगर ध्यान से देखा जाये तो parts of speech में total 8 parts होते है |
1. Noun
2. Pronoun
3. Adjective
4. Verb
5. Adverb
6. Preposition
7. Conjunction
8. Interjection
जब हम स्कूल में थे तो noun, pronoun, adjective इत्यादि ग्रामर को रट लिया करते थे, ताकि हम exam में पास हो सके, लेकिन स्पोकन इंग्लिश में इनका महत्वपूर्ण स्थान है। चलिए इन ग्रामर के बारे में जानें कि कैसे इन्हें आम बोलचाल की भाषा में प्रयोग किया जाता है|
Noun (संज्ञा)
दोस्तों हमारे शरीर में पांच इन्द्रियां होती है 1. नाक 2. आँख 3. कान 4. जुबान 5. तवचा तो आँख से हम जो वस्तुओ को देख सकते है सब noun कह लायेगा जैसे हम देख सकते है book, mobile, door, dog, किसी व्यक्ति को ये सब की सब noun है |
दूसरा कान से जो हम सुन सकते है वो noun कह लायेगा जैसे हम किसका sound सुन सकते है, song सुन सकते है, किसी की चिल्लाने की आवाज़ सुन सकते है, सब का सब noun | नाक से जो भी सूंघ सकते है वो noun
कहलायेगा जैसे मिठाई की खुशबू, फूल की खुशबू, या किसीका दुर्गन्ध ये सब noun कहलायेगा | जबान से हम जो भी चख सकते है noun कह लायेग चाहे वो मिठाई हो, चाहे फ्रूट हो, चाहे आइसक्रीम हो और तवचा जिससे हम छु सकते है महसूस कर सकते है जैसे दिमाग भी महसूस करने के लिए काम आता है तो हम क्या महसूस कर सकते है किसीका love, anger, hate, honesty.
संज्ञा के वैसे तो अनेक प्रकार होते हैं, लेकिन ज्यादा गहराई में ना जाते हुए आप पाँच बातों पर ध्यान दें।
1. व्यक्तियों के नाम को संज्ञा कहा जाता है- Ram, Ajay, Babita, Jaya etc.
2. वस्तुओं के नाम को संज्ञा कहा जाता है- car, mobile, pen, table etc.
3. किसी भी छोटे या बड़े स्थानों के नाम को संज्ञा कहा जाता है- Bhilai, Raipur, Delhi, India etc.
4. जाति के नाम को संज्ञा कहा जाता है- doctor, teacher, boy, girl etc.
5. जानवरों के नाम को संज्ञा कहा जाता है- tiger, Cat, dog, cow etc.
6. भावनाओ के नाम को संज्ञा कहा जाता है -love, anger, hate
किताबी भाषा में बात करे तो नाउन पांच प्रकार के होते है :-
1. Common Noun
2. Proper Noun
3. Collective Noun
4. Material Noun
5. Abstract Noun
दोस्तों भगवान गणेश के माध्यम से हम सभी प्रकार के noun को याद रख सकते है जब हम पूछते है इनका नाम क्या है तो उतर आता है श्री गणेशा तो हमने एक खास उतर दिया एक अमुक उतर दिया अतः श्री गणेश जो शब्द है वह एक proper noun कहलायेगा क्योंकि एक particular हमने नाम ले कर उस बात को कहा
जब हम पूछते है की ये कौन है? तो उत्तर आता है यह एक भगवान है | He is a God. तो God शब्द एक common noun है क्योंकि दुनिया में कई God है कई रूप है कई आकर है तो God कोई भी हो सकता है इसलिए God शब्द एक common noun कहलायेगा |
अब बात करते है की भगवान का एक शरीर है एक body है और हमे पता है की body अनेक अंगो से मिल कर बनता है | body is a collection of different parts. इसमें हाथ, पैर, नाक, कान, गला, इत्यादि होते है तो क्योंकि body collection है बहुत सारे part का अतः इसे हम collective noun कहेंगे |
मित्रो हमारा शरीर water, calcium, magnesium इत्यादि से मिल कर बना होता है और आपको पता है ये सारे पदार्थ के नाम है इसलिए इसे हम material noun कहेंगे |
भगवान गणेश के अन्दर कई भावनाए उत्पन होती है अपने भक्तो को देख कर वो प्यार करते है, love करते है और जब वो राक्षस या असुर को देखते है तो उन्हें नफ़रत hate तथा गुस्सा anger उनके मन में आता है भावनाए उत्पन होती है चूँकि ये भावनाओ के नाम है तो इसलिए इससे भावनात्मक संज्ञा अर्थात abstract noun कहेंगे तो जब भी हमे noun के बारे में याद रखना है तो भगवान श्री गणेश को याद करे सारे 5 प्रकार के noun को हम दिमाग में संझो कर रख सकते है |
Countable Noun: - वे सारे संज्ञा जो संख्या में आते हैं, अर्थात् जिसे गिना जा सके, Countable Noun कहलाते हैं। जैसेः- pen, copy, mobile, doctor etc.
Uncountable Noun: - वे सारे संज्ञा जिसे गिना ना जा सके , अर्थात् जो मात्रा में आते हैं Uncountable Noun कहलाते हैं। जैसेः- sugar, water, milk etc.
Noun Singular: - वे सारे संज्ञा जिसकी संख्या एक हो Noun Singular कहलाते हैं। जैसे: - pen, copy, mobile, Bhilai etc.
Noun Plural: - वे सारे संज्ञा जिसकी संख्या एक से ज्यादा हो Noun plural कहलाते हैं। जैसे: - 10 pens, 15 girls, many boys, children etc.
स्पोकन इंग्लिश में संज्ञा की उपयोगिता
अंग्रेजी भाषा में वार्तालाप करते समय हम इनका प्रयोग सब्जेक्ट व ऑब्जेक्ट दोनों के रूप में करते हैं।
e.g. - Mohan is writing a letter.
उपरोक्त वाक्य में मोहन एक संज्ञा है जिसे सब्जेक्ट के रूप में प्रयोग किया गया है।
e.g. - I am eating a mango.
उपरोक्त वाक्य में मैंगो एक संज्ञा है, जिसे ऑब्जेक्ट के रूप में प्रयोग किया गया है|
2. Noun Singular व noun plural का भी अपना अलग महत्व है क्योंकि tense व मॉडल्स में हेल्पिंग verb चुनाव Noun Singular व noun plural को ध्यान में रखकर, किया जाता है।
Noun Singular: - is/has/was/does/wants to.
Noun Plural: - are/have/were/do/want to.
Pronoun (सर्वनाम)
वे सारे शब्द जिसका प्रयोग किसी noun के लिए या noun के स्थान पर किया जाये pronoun कहलाता है।
“A pronoun is a word which is used in place of a noun”.
वास्तव में pronoun कभी भी अपने लिए काम नहीं करता, हमेशा noun के लिए काम करत है। कभी-कभी ऐसी परिस्थिति आ जाती है, जब हम बार - बार किसी noun का प्रयोग न करते हुए उसके जगह Pronoun का प्रयोग कर देते हैं।
मुझे एक घटना याद आती है। बहुत वर्षों पहले USA में एक सम्मेलन होना था जिसमें किसी कारण भारत के प्रधानमंत्री नहीं जा पाए, तो उन्होंने अपने स्थान पर विदेश मंत्री को भेज दिया लेकिन वह विदेश मंत्री बन कर नहीं गए बल्कि वे प्रधानमंत्री की जगह पर बैठे और वहाँ ठहरे जहाँ प्रधानमंत्री को ठहरना था। वह रिप्रजेंटेटिव की तरह काम किए । ठीक उसी तरह noun को आवश्यकता पड़ने पर pronoun उसके स्थान पर उपलब्ध हो जाता है ।
जैसे: - Ram is my friend, but he is mad. उपरोक्त वाक्य में he का प्रयोग किया गया है, जो Ram अर्थात Noun के लिए हुआ है, अतः इसे Pronoun कहेंगे।
Personal Pronoun- ये तीन प्रकार के होते हैं: -
1) First Person --- l, we, my, me, our, ours, us.
2) Second Person ----- you.
3) Third Person ---- He, She, they, it, her, hers, its, them, their, theirs.
Person Pronoun कि सूची: -
No. कर्ता सम्बंध कर्म सम्बंध Self
1. I My Me Mine Myself
2. We Our Us Ours Ourselves
3. You Your You Yours Yourself
4. He His Him His Himself
5. She Her Her Hers Herself
6. They Their Them Their Themselves
Verb (क्रिया)
जिन शब्दों से किसी काम को करना या होना पाया जाये उसे verb कहते हैं। Verb के मुख्य चार प्रकार होते है।
1. Transitive Verb
2.Intransitive Verb
3.Incomplete Verb
4.Auxiliary Verb
1. Transitive Verb: - इस शब्द से जो काम प्रकट होता है, उसका फल कर्ता के साथ ही दूसरे व्यक्ति या वस्तु पर भी पड़ता है, जिसे कर्म कहते हैं।
1) Ram gave a rupee. 2) We Write a letter.
Ram तथा We कर्ता के साथ ही (देने) का फल रूपये पर और write (लिखने) का फल letter पर.
रुपया और letter कर्म है।
2. Intransitive Verb: - इस शब्द से जो काम प्रकट होता है उसका फल केवल कर्ता पर ही पड़ता है किसी दूसरे व्यक्ति या वस्तु पर नहीं। जैसे – I go.
(Intransitive Verb का केवल subject होता हैं object नहीं होता है)
3. Incomplete Verb: - ये Verb Transitive और Intransitive दोनों होते हैं| ये स्वयं पूरा अर्थ नहीं देते हैं। इनके अर्थ को पूरा करने के लिए noun, adjective या कोई और part of speech जोड़ना पड़ता है इस प्रकार जोड़े जाने वाला शब्द complement कहलाता है। जैसे: - she is a girl, they are rich.
4. Auxiliary Verb: - वह क्रिया जो स्वयं अपना अर्थ पूरा कर देती है principal verb कहलाती है कुछ दशाओ में अपने भाव को पूरा करने के लिए principal verb अन्य क्रिया की सहायता लेती है जिस दूसरी क्रिया से सहायता ली जाती है वह auxiliary Verb कहलाती है। जैसे: - I shall go; You will go.
Adverb (क्रिया- विशेषण)
Adverb वह शब्द है जो क्रिया, विशेषण या दूसरे क्रिया- विशेषण की विशेषता बताता है।
"An adverb is a word which modifies a verb an adjective or any other adverb."
Example: This car runs very fast.
इस वाक्य के Verb 'runs' की विशेषता बताने वाला शब्द 'fast' - adverb है इसी वाक्य में fast adverb की विशेषता बताने वाला शब्द ‘very’ भी adverb है । |
1. Adverb of time: -once, before, daily, now, then, early, late, today etc.
2. Adverb of Place: - Away, below, here, in, near, out, round, there, up.
3.Adverb of Manner: - Badly, early, quickly, sweetly, so well, fast, slowly.
4. Adverb of Number: -Again, always, first, never, once, twice, thirdly, often.
5. Adverb of Reason: - Hence, therefore, thus.
6 . Adverb of affirmation: - Hardly, indeed, not really, surely, yes.
7. Adverb of Quantity: -Enough, little, much, quite, too, very.
8. Interrogative Adverb: -How, why, where, when, how many, how long.
Adjective (विशेषण)
An adjective is a word which qualifies a noun or a pronoun. e.g.: - green tree, some water.
Kinds of Adjective:
1. Adjective of Quality (गुणवाचक) –
Blue sky, Red flower, Good boy.
2. Adjective of Number (संख्या वाचक) - जिसे गिना जा सके –
Three tables, thirty books,
3. Demonstrative adjective (संकेतवाचक) –
That chair, this book.
4. Interrogative adjective (प्रश्न वाचक) –
Which book?, what game?
5. Proper adjective (व्यक्तिवाचक) –
Indian, English, Dutch.